सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   West Asia Tensions Impact Concerns grow in Udaipur over gas-fuel supplies organization warns of price impact

पश्चिम एशिया तनाव का असर: उदयपुर में गैस-ईंधन आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, संगठन ने कीमतों पर असर की चेतावनी दी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Gas-Fuel Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उदयपुर में गैस और ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन लंबे समय तक संघर्ष रहने पर आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

West Asia Tensions Impact Concerns grow in Udaipur over gas-fuel supplies organization warns of price impact
उदयपुर में गैस-ईंधन आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर अब उदयपुर में भी महसूस किया जाने लगा है। विशेष रूप से ईरान, इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की बात सामने आ रही है। इसका प्रभाव धीरे-धीरे आम जनजीवन और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। राजस्थान में घरेलू गैस, कमर्शियल गैस, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की उपलब्धता को लेकर भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

Trending Videos

 
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, लेकिन लंबा संघर्ष बना चिंता का कारण
उदयपुर में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सचिव राज राजेश्वर जैन का कहना है कि फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है और सामान्य आपूर्ति जारी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष लंबा खिंचता है तो आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जो आगे चलकर चिंता का विषय बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर नियंत्रण की व्यवस्था
राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की खपत को संतुलित रखने के लिए सरकार की ओर से उपभोक्ताओं पर नियंत्रण की व्यवस्था लागू किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके तहत फिलहाल एक उपभोक्ता को महीने में केवल एक घरेलू गैस सिलेंडर देने का प्रावधान लागू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था तब तक जारी रह सकती है जब तक अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य नहीं हो जाते। सरकार का मानना है कि इससे गैस की उपलब्धता संतुलित रहेगी और सभी उपभोक्ताओं को आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
 
कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर व्यापारियों की चिंता
सबसे अधिक चिंता कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि कई स्थानों पर कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता सीमित होने जैसी स्थिति बन रही है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकानें और खानपान से जुड़े अन्य व्यवसाय गैस सिलेंडर पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में यदि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होती है तो इन व्यवसायों पर सीधा असर पड़ सकता है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में उन्हें कारोबार बंद करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।



पढ़ें- जयपुर में एलपीजी संकट गहराया: कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बंद, होटल-ढाबा कारोबार पर संकट
 
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी आपूर्ति को लेकर भी चर्चा
इधर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की उपलब्धता को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उदयपुर में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन प्रदेश के कुछ अन्य इलाकों से पेट्रोल और सीएनजी की आपूर्ति में कटौती की खबरें सामने आई हैं। सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें गैस भरवाने के लिए दो-तीन पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
 
संगठन पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले को लेकर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन उदयपुर राजस्थान के प्रतिनिधि राज राजेश्वर जैन और इण्डेन गैस उदयपुर से जुड़े फारूक मोहम्मद ने भी स्थिति पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि फिलहाल शहर में आपूर्ति सामान्य है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक तनावपूर्ण रहे तो इसका असर आपूर्ति और कीमतों दोनों पर पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed