फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bugle has been sounded for the Delhi University Students Union elections

Delhi NCR News: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
- चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा, नतीजे 19 सितंबर को जारी होंगे
विज्ञापन


-डीयू प्रशासन ने चुनाव की आधिकारिक घोषणा की, अधिसूचना जारी

-नामाकंन करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर, छात्र संगठनों ने चुनावी रणनीति बनानी शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव-2026 का बिगुल बज गया है। इस साल चुनाव 18 सितंबर को होंगे। डीयू रजिस्ट्रार की ओर से डूसू चुनाव तिथियों की अधिकारिक घोषणा कर अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव की घोषणा के साथ ही अब आचार संहिता भी लागू हो गई है। मतदान के अगले दिन ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और रिजल्ट 19 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार 10 सितंबर दोपहर तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे।

चुनाव के लिए नामांकन पत्र 10 सितंबर दोपहर तीन बजे तक जमा कराए जा सकेंगे। नामांकन के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और शपथपत्र भी जमा करना होगा। उसके बाद उसी दिन नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और शेष रहे उम्मीदवारों की लिस्ट शाम छ: बजे जारी कर दी जाएगी। नामांकित उम्मीदवार अपना नाम 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक वापिस ले सकते हैं। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 11 सितंबर को ही शाम पांच बजे जारी कर दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार आधिकारिक रूप से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन


18 सितंबर को मतदान दो शिफ्टों में होगा। दिन के कॉलेजों में वोट सुबह 8:30 बजे से 1.00 बजे तक डाले जाएंगे जबकि सांध्यकालीन कॉलेजों में वोट डालने का समय दोपहर तीन से रात 7:30 बजे तक का है। उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय (काॅन्फ्रेंस सेंटर) व सेंट्रल काउंसिल चुनाव के लिए प्रत्याशी को अपना नामांकन पत्र संबंध कॉलेज व विभाग में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय परिषद के नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज, विभाग या संस्थान से प्राप्त किए जाएंगे। जबकि डूसू के लिए सभी नामांकन पत्र दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। डीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव के दौरान आचार संहिता, डूसू संविधान, लिंगदोह समिति की सिफारिशों से संबंधित सुप्रीम कोर्ट का निर्णय तथा संपत्ति विरूपण से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट 2007 और एनजीटी के आदेशों का पालन करना होगा। चुनावी शंखनाद होते ही छात्र संगठनों ने भी अपनी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। डूसू चुनाव के लिए चुनाव समिति पहले ही बनाई जा चुकी है। इस बार मुख्य चुनाव अधिकारी रसायन शास्त्र विभाग के प्रो राज किशोर शर्मा को बनाया गया है। जबकि मुख्य पीठासीन अधिकारी डॉ. राजेश सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed