{"_id":"6a6b483d57baf99c020a5db1","slug":"the-mcd-will-have-meat-shops-on-the-roads-closed-during-the-kanwar-yatra-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148279-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर मीट की दुकानें बंद कराएगी एमसीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर मीट की दुकानें बंद कराएगी एमसीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख सड़कों और कांवड़ शिविरों के आसपास कच्चे व पके मीट की दुकानों व रेहड़ियों पर एमसीडी कार्रवाई करेगी। महापौर प्रवेश वाही ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इन्हें तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
महापौर ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री दिल्ली की सड़कों से गुजरते हैं। इस दौरान विशेषकर रात में कई स्थानों पर अवैध रूप से मीट की दुकानें व रेहड़ियां लग जाती हैं और लोग सड़क पर ही नॉन-वेज भोजन करते हैं, जिससे सनातन धर्म के लोगों व कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
महापौर ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रियों की धार्मिक भावनाओं व यात्रा की सुगमता को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सड़कों और शिविरों के आसपास मीट की सभी दुकानों व रेहड़ियों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। साथ ही इसकी निगरानी की जाए।