सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The minister celebrated Holi with special children at Asha Kiran in Rohini.

Delhi NCR News: रोहिणी के आशा किरण में मंत्री ने विशेष बच्चों संग मनाई होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने मंगलवार को रोहिणी स्थित आशा किरण होम में दिव्यांग एवं मानसिक रूप से कमजोर विशेष बच्चों के साथ होली मनाई। मंत्री ने बच्चों के साथ रंग खेला, उनका हालचाल जाना और उन्हें मिठाइयां वितरित कीं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अपनत्व और समावेश का प्रतीक है। रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बताया कि वे दिवाली, रक्षाबंधन और अपना जन्मदिन भी ऐसे ही संस्थानों में बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाते हैं। यह उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। संस्थानों में स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में प्रस्तावित स्कूल-कम-होम के लिए आवंटित भूमि के निरीक्षण की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed