{"_id":"6a85a0ca8d6682780e0bf1e6","slug":"the-race-for-undergraduate-and-postgraduate-admissions-at-du-will-conclude-by-august-31-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151308-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में यूजी-पीजी दाखिला रेस 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में यूजी-पीजी दाखिला रेस 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सीटें खाली रहने पर भी दाखिले के लिए अन्य राउंड नहीं होंगे
-स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए अंतिम राउंड स्पॉट राउंड-1 के रूप में 23 अगस्त से शुरु होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त को पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। इस0 तिथि के बाद नियमित कॉलेजों और पहली बार शुरू किए गए एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) प्रोग्रामों में कोई प्रवेश नहीं होगा। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और एनसीवीईबी में दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
डीयू कुलसचिव विकास गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातकोत्तर, पांच वर्षीय एकीकृत विधि, बीटेक, एमटेक (माइक्रोवेव एवं संचार), जीएटी-बी 2026, स्नातक, एकीकृत शिक्षक शिक्षा और एक वर्षीय पीजी प्रोग्रामों में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
इससे पहले, नियमित कॉलेजों में प्रवेश के लिए डीयू ने 16 जुलाई से आठ अगस्त तक तीन सीट आवंटन राउंड आयोजित किए। अब स्पॉट राउंड 23 से 29 अगस्त तक चलेगा, जिसके बाद कोई और राउंड नहीं होगा। 28 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, इसलिए बाद में दाखिला लेने वाले छात्रों को पढ़ाई में शामिल होने का अवसर देने के लिए प्रक्रिया को समाप्त करना आवश्यक हो गया है।