सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The second class 10 board exams will begin on May 15.

Delhi NCR News: दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से होंगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने परीक्षा तिथियां जारी की, 21 मई को होंगी समाप्त
Trending Videos


-एलओसी प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद जारी की गई तिथियां

-परीक्षा तिथियां जारी होने से छात्रों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का पर्याप्त समय मिल गया है

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 15 मई से होगी। सीबीएसई ने बृहस्पतिवार को परीक्षा को लेकर विस्तृत शेड्यूल (डेट शीट) जारी कर दी। डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं 15 मई से 21 मई तक चलेंगी। पहला पेपर 15 मई को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड व मैथमेटिक्स बेसिक का होगा। अब परीक्षा तिथियां जारी होने से छात्रों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का पर्याप्त समय मिल गया है। इन परीक्षाओं के बाद ही दसवीं का फाइनल रिजल्ट जारी होगा।
डेटशीट के अनुसार अधिकतर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। कुछ विषयों की परीक्षाएं 12:30 बजे होंगी, जिनमें हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल, हिंदुस्तानी म्यूजिक, रिटेल, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, पेंटिंग, इंफॉमेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषय शामिल हैं। 16 मई को अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव), अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) 18 को विज्ञान तथा 19 मई हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल मराठी समेत विभिन्न क्षेत्रीय, विदेशी भाषाओं और रिटेल व इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों की परीक्षा होगी। अंतिम दिन 21 मई सोशल साइंस विषय से यह परीक्षाएं समाप्त होंगी। इसके बाद जून के दूसरे सप्ताह तक इसका रिजल्ट आने की संभावना है। सीबीएसई ने एलओसी प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद इन परीक्षा तिथियों को जारी किया है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि देशभर से कितने छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे।

बोर्ड दूसरी बोर्ड परीक्षा में उन्हीं छात्रों को बैठने का अवसर दे रहा है जो कि पहली बोर्ड परीक्षा के आधार पर गणित, साइंस, सोशल साइंस व भाषाओं में से किन्हीं तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहते हैं। इसके साथ ही इन छात्रों ने एलओसी में इन विषयों का चयन किया होगा। मालूम हो कि पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी में शुरु हुई थी जो कि मार्च में समाप्त हुई। इस परीक्षा के नतीजे 15 अप्रैल को जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article