{"_id":"69e94057756ac813e101dc33","slug":"murder-delhi-four-minors-stabbed-a-teenager-to-death-due-to-mutual-enmity-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder Delhi: आपसी रंजिश में चार नाबालिगों ने चाकू मारकर ली किशोर की जान, बचाने आए भाई पर भी हमले की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder Delhi: आपसी रंजिश में चार नाबालिगों ने चाकू मारकर ली किशोर की जान, बचाने आए भाई पर भी हमले की कोशिश
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
सार
भाई को बचाने के दौरान आरोपियों ने 20 साल के रोहित राज पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महेंद्र पार्क इलाके में रंजिश में चार नाबालिगों ने 17 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त दक्ष के रूप में हुई है। भाई को बचाने के दौरान आरोपियों ने 20 साल के रोहित राज पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।
Trending Videos
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमला करने वाले चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 20 अप्रैल की रात पुलिस को जे-ब्लॉक मार्केट में एक नाबालिग पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल नाबालिग को उसके भाई बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने 17 साल के दक्ष को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दक्ष के बड़े भाई रोहित राज ने बताया कि वह पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर है और माता-पिता और छोटे भाई दक्ष के साथ आई ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। उसने बताया कि दक्ष अपने दोस्त गुलशन के साथ सी ब्लॉक मार्केट गया था। उसके कुछ ही देर बाद गुलशन ने उसे जे ब्लॉक मार्केट में दक्ष और कुछ लड़कों के बीच कहासुनी होने के बारे में बताया।
इस जानकारी पर वह तुरंत वहां पहुंचा। जहां उसने दो लोगों को अपने भाई पर चाकू से हमला करते हुए देखा। वह बीच बचाव में वहां पहुंचा तो उन्होंने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इसी बीच लोगों के इकट्ठा होने और शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग गए। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं।

कमेंट
कमेंट X