सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party has decided not to participate in the mayoral election

MCD Mayor Election: 'BJP को एक और मौका, बारिश में जलभराव पर नहीं बचेगा कोई बहाना', मेयर चुनाव से दूर रहेगी AAP

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Thu, 23 Apr 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने पिछले साल भी यही रणनीति अपनाई थी, ताकि भाजपा यह बहाना न बना सके कि काम न होने के पीछे अन्य संस्थाओं की अड़चन है। भारद्वाज ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को याद कर रही है और मानती है कि राजधानी को प्रभावी ढंग से वही चला सकते हैं।

Aam Aadmi Party has decided not to participate in the mayoral election
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप इस बार भी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी और भाजपा को राजधानी में काम करने का एक और मौका देगी, ताकि उसकी चार इंजन सरकार की वास्तविकता जनता के सामने आ सके।

Trending Videos


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने पिछले साल भी यही रणनीति अपनाई थी, ताकि भाजपा यह बहाना न बना सके कि काम न होने के पीछे अन्य संस्थाओं की अड़चन है। उन्होंने दावा किया कि बीते एक साल में केंद्र, एलजी, मुख्यमंत्री, मेयर और स्टैंडिंग कमेटी जैसे सभी प्रमुख संस्थानों पर नियंत्रण होने के बावजूद भाजपा दिल्ली में बदलाव लाने में विफल रही है। उन्होंने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव में आम आदमी पार्टी शालीमार बाग वार्ड से पार्षद जलज चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारद्वाज ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को याद कर रही है और मानती है कि राजधानी को प्रभावी ढंग से वही चला सकते हैं। बारिश और जलभराव के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल राजधानी के कई इलाकों में गंभीर जलभराव हुआ था, जबकि सभी एजेंसियां भाजपा के नियंत्रण में थीं। इस बार भी आप चाहती है कि भाजपा का ही मेयर बने, ताकि मानसून के दौरान यदि हालात बिगड़ते हैं तो उसके पास कोई बहाना न बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed