सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Horrific Road Accident on Vikas Marg, One Dead, Three Injured; Accused Apprehended

Delhi Accident: विकास मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, तीन घायल; आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Thu, 23 Apr 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
Horrific Road Accident on Vikas Marg, One Dead, Three Injured; Accused Apprehended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के विकास मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना 22 अप्रैल की देर रात गीता कॉलोनी कट के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को मौके पर ही दबोच लिया।

Trending Videos


पुलिस को सुबह करीब 1 बजकर 50 मिनट पर पीसीआर कॉल के माध्यम से विकास मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। यह बताया गया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है और कार चालक को आम लोगों ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता अनिल कुमार के बयान के अनुसार, यह दुर्घटना देर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर हुई जब कार ने विकास मार्ग पर गीता कॉलोनी कट के पास बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय बाइक पर कुल चार लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान नीरज (35) को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नीरज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनॉट प्लेस से घर लौट रहे थे। हादसे में नीरज की पत्नी, बेटा और बेटी घायल हुए हैं।

टक्कर मारने वाली कार के चालक की पहचान सचिन गुलाटी (45) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-31, नोएडा का निवासी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed