{"_id":"69e8fc8966c9e935b40f225a","slug":"video-cctv-footage-ofaccused-who-murdered-an-irs-officer-daughter-in-delhi-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का मर्डर: अमर कॉलोनी में हत्या के बाद CCTV वीडियो में दिखा हत्यारा, होटल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का मर्डर: अमर कॉलोनी में हत्या के बाद CCTV वीडियो में दिखा हत्यारा, होटल में मिला
दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल इलाके में एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की बर्बरता से हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के एक ओयो होटल से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म भी किया था।
जांच में सामने आया है कि इस वारदात से ठीक एक दिन पहले आरोपी राहुल मीणा ने राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में अपने दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया था। इस संबंध में राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या के बाद अमर कॉलोनी में आरोपी सीसीटीवी वीडियो में बहुत आराम से जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस अब आरोपी राहुल मीणा से गहन पूछताछ कर रही है। यह घटनाक्रम दिल्ली और राजस्थान दोनों राज्यों में सनसनी फैला रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।