{"_id":"69e9bc9cb1d8acfc120910cc","slug":"mcd-mayor-election-bjp-announces-candidates-for-mayor-and-deputy-mayor-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD: भाजपा ने महापौर, उप-महापौर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, प्रवेश वाही पर जताया भरोसा, देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD: भाजपा ने महापौर, उप-महापौर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, प्रवेश वाही पर जताया भरोसा, देखें पूरी सूची
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी दिल्ली में महापौर पद के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने सस्पेंस खत्म कर करते हुए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, उप-महापौर पद के लिए मोनिका पंत को मैदान में उतारा गया है।
प्रवेश वाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ पार्षद प्रवेश वाही दिल्ली के नए महापौर होंगे। भाजपा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उनके नाम का एलान किया। एमसीडी में दलीय स्थिति को देखते हुए उनका दिल्ली का अगला महापौर बनना लगभग तय है। क्योंकि सदन में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।
Trending Videos
29 अप्रैल को निगम सदन की बैठक में महापौर, उपमहापौर और स्थाई समिति के तीन सदस्यों का चुनाव होगा। आम आदमी पार्टी ने अपने कोटे के स्थाई समिति के एक सदस्य के अन्य पदों के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। ऐसे में चुनाव औपचारिकता बनकर रह जाएगा और प्रवेश वाही के नाम पर मुहर लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार पार्षद रह चुके प्रवेश वाही को संगठन में अनुभवी और प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। वे पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में नेता सदन की भूमिका निभा रहे थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी नजदीकी और संगठनात्मक पकड़ ने उनकी दावेदारी को मजबूत बनाया।
हालांकि, अंतिम निर्णय से पहले अंदरखाने कुछ असहमति की खबरें भी सामने आई थीं। मुख्यमंत्री आवास पर हुई चर्चा में कुछ पार्षदों ने उनके नाम पर आपत्ति जताई, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने अनुभव और संतुलन को प्राथमिकता देते हुए वाही पर भरोसा जताया।
भाजपा ने नेतृत्व ने आनंद विहार से पार्षद मोनिका पंत को उप महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि बेगमपुर से पार्षद जय भगवान यादव को नेता सदन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जय भगवान यादव को स्थायी समिति का सदस्य बनाने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा पहाड़गंज से पार्षद मनीष चढ्ढा को स्थायी समिति सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
इस पूरी कवायद से साफ है कि भाजपा ने एमसीडी में अनुभव और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार की है। अब 29 अप्रैल की बैठक में औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रवेश वाही दिल्ली नगर निगम के नए महापौर के तौर पर कमान संभालते नजर आएंगे।

कमेंट
कमेंट X