{"_id":"69e9315bfcf0a506e60d2a90","slug":"consuming-black-coffee-along-with-workout-in-summer-is-deteriorating-your-health-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health: गर्मी में वर्कआउट के साथ ब्लैक कॉफी के सेवन से बिगड़ रही है सेहत, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: गर्मी में वर्कआउट के साथ ब्लैक कॉफी के सेवन से बिगड़ रही है सेहत, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह
सोनम प्रतिहस्त, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सार
ऐसे लोग जो स्टैमिना बढ़ाने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं, वे डीहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिन्हें कमजोरी, चक्कर और अत्यधिक थकान की शिकायत के साथ लाया जा रहा है।
demo
- फोटो : Adobe Stock photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में बढ़ती गर्मी के बीच फिटनेस के लिए पसीना बहाने वालों की चिंता बढ़ गई है। खासकर ऐसे लोग जो स्टैमिना बढ़ाने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं, वे डीहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिन्हें कमजोरी, चक्कर और अत्यधिक थकान की शिकायत के साथ लाया जा रहा है।
Trending Videos
डॉक्टरों के अनुसार, ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर का बेसल मेटाबॉलिक रेट बढ़ा देता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है। इसके साथ ही शरीर की पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है। दूसरी ओर, गर्मी में वर्कआउट के दौरान अधिक पसीना निकलता है और कैफीन के कारण बार-बार पेशाब आता है। इन दोनों कारणों से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि गर्मी में शरीर पहले ही पानी की कमी के जोखिम में रहता है। ऐसे में ब्लैक कॉफी का अधिक सेवन स्थिति को और गंभीर बना सकता है। उन्होंने कहा, लोग यह मानते हैं कि ब्लैक कॉफी से परफॉर्मेंस बेहतर होगी, लेकिन गर्मी में यह आदत शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
स्वामी दयानंद अस्पताल के डॉ. ग्लैडविन त्यागी ने बताया कि गर्मी में लोग हल्की एक्सरसाइज करें और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। वहीं, पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट की डॉ. अंजलि ने कहा कि ब्लैक कॉफी का अधिक सेवन शरीर में पानी की कमी को और बढ़ा सकता है। ऐसे में लोगों को कैफीन सीमित मात्रा में लेना चाहिए और हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- गर्मी में लंबे समय तक वर्कआउट न करें
- एक्सरसाइज से पहले, दौरान और बाद में पर्याप्त पानी पिएं
- ब्लैक कॉफी और अन्य कैफीन युक्त पेय सीमित मात्रा में लें
- खाली पेट वर्कआउट से बचें
- चक्कर, कमजोरी या सिरदर्द होने पर तुरंत ब्रेक लें
- ओआरएस, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन बढ़ाएं

कमेंट
कमेंट X