सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The streets of Palwal will now resonate with the glory of Lokmata Ahilyabai.

Delhi NCR News: पलवल की सड़कों पर अब गूंजेगा लोकमाता अहिल्याबाई का गौरव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मार्ग नामकरण पर आयोजित हुई धन्यवाद सभा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर के किठवाड़ी चौक से मेन बाजार रोड का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर देवी अहिल्याबाई होल्कर मार्ग किया गया है। रविवार को आयोजित धन्यवाद सभा में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने क्षेत्रवासियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने आदर्श नेतृत्व, धर्म, सेवा और जनकल्याण के कार्यों से भारतीय संस्कृति को नई पहचान दी। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और गौरवशाली विरासत का सम्मान है।


सभा को संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के आसपास जल्द ही एक भव्य स्मृति पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र की सडक निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही दो करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि आगरा चौक से हुडा चौक, शेखपुरा से लाइनपार क्षेत्र तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। जिन क्षेत्रों में वर्षों से सडकें और मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई थीं, वहां अब तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों तक पलवल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति नहीं रुकेगी। शहर में अस्पताल, सड़कें, स्टेडियम, लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर, पीएचसी सेंटर, ड्रेनेज सिस्टम, फायर ब्रिगेड भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण कार्य लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का स्वागत करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में मार्ग का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में सभी समाजों की सहभागिता सुनिश्चित करना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जानकारी दी कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती से पूर्व ही विकास कार्यों की कड़ी में इस मार्ग का नाम पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर रखा गया है।
विज्ञापन


------------------------------------------------------------

राहुल राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article