{"_id":"6a7ef9e675c4e637d60dda53","slug":"thief-involved-in-three-cases-of-theft-and-snatching-arrested-for-stealing-70-kg-of-copper-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150728-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी और स्नैचिंग के तीन मामलों में शामिल चोर, 70 किलोग्राम तांबे की चोरी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी और स्नैचिंग के तीन मामलों में शामिल चोर, 70 किलोग्राम तांबे की चोरी में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड के तहत एक शातिर सेंधमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 70 किलोग्राम चोरी का तांबा बरामद किया, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 9 अगस्त को जीटीबी एनक्लेव थाने में झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी से तांबे की चोरी दर्ज हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर न्यू सीमापुरी निवासी आलम हुसैन उर्फ लल्ला (25) को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 70 किलो चोरी का तांबा मिला। आरोपी ने अपने तीन साथी रिजाबुल उर्फ लल्लन, कलुआ और लाला के नाम बताए, जिनकी तलाश जारी है। ये आरोपी रात में औद्योगिक इकाइयों से तांबा और कीमती सामान चोरी करते थे। गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी और स्नैचिंग के तीन मामलों में शामिल रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।