फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   42 packets of banned Chinese manjha and three spools seized; two arrested.

Delhi NCR News: 42 पैकेट प्रतिबंधित चाइनीज मांझा और तीन चर्खियां बरामद, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नई दिल्ली।
केंद्रीय जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 42 पैकेट चाइनीज मांझा और तीन चर्खियां बरामद हुईं। पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि चांदनी महल और नबी करीम में मांझे की बिक्री की सूचना थी। इस पर अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। चांदनी महल से हारून राशिद (40) को 17 पैकेट चाइनीज मांझे के साथ पकड़ा गया। नबी करीम के कदम शरीफ इलाके से पवन (46) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 25 पैकेट चाइनीज मांझा और तीन चर्खियां मिलीं। दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस अब मांझे की सप्लाई चेन और इसके स्रोत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed