सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief nabbed within 72 hours, six house thefts solved

Delhi NCR News: 72 घंटे में चोर दबोचा, छह घरों में चोरी की वारदातें सुलझीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नई दिल्ली।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने 72 घंटे के भीतर घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर छह मामलों का खुलासा किया है। आरोपी की पहचान राज कुमार उर्फ राज कंवर(29) निवासी दशघरा, टोडापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, एप्पल आईपैड, एचपी लैपटॉप, पैनासोनिक कैमरा, मार्शल स्पीकर और वैन ह्यूसेन बैग समेत चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 24 मार्च को घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और बस रूट मैपिंग के जरिए आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद दशघरा इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed