{"_id":"6a4c00bd9ec3b2658d01948a","slug":"thirst-crisis-at-the-doorstep-of-treatment-patients-in-distress-at-the-district-hospital-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-125712-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इलाज की चौखट पर प्यास का संकट, जिला अस्पताल में मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इलाज की चौखट पर प्यास का संकट, जिला अस्पताल में मरीज बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर खराब होने से पानी के लिए बाहर दुकानों का सहारा, शौचालयों की सफाई भी ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में पानी की सप्लाई करने वाली मोटर खराब होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को मजबूरी में अस्पताल से बाहर जाकर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं पानी की कमी के कारण अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है और कई शौचालय गंदगी से भर गए हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। रविवार शाम करीब सात बजे अस्पताल की पानी सप्लाई करने वाली मोटर अचानक खराब हो गई। इसके बाद पूरे अस्पताल में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों, इमरजेंसी में आने वाले लोगों और उनके परिजनों को सबसे अधिक परेशानी पीने के पानी को लेकर उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर पानी की व्यवस्था ठप होना स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है। पानी नहीं मिलने के कारण वार्डों के साथ-साथ शौचालयों और वॉशरूम की नियमित सफाई भी प्रभावित हुई है। लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को ऐसे हालात से निपटने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए थी।
बॉक्स-- -- -- -- -- -- --
टंकी का पाइप काफी समय खराब
जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में लगी बड़ी पानी की टंकी का पाइप काफी समय से लीक है। इसी कारण टंकी का उपयोग नहीं हो रहा और मोटर से सीधे पानी की सप्लाई दी जा रही थी। ऐसे में मोटर खराब होते ही पूरे अस्पताल में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत-- -- -- -- -- -
मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह से पीने के पानी के लिए बाहर दुकान से बोतल खरीदनी पड़ रही है।-- -- -- -- महेंद्र, कुसलीपुर
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलना सबसे बड़ी परेशानी है। शौचालयों में भी गंदगी है और सफाई नहीं हो पा रही है।-- -- -- -- -- -- राजवती, रुंधी
अस्पताल इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। प्रशासन को तुरंत व्यवस्था करनी चाहिए ।-- -- -- -- - रमेश, रुंधी
अगर मोटर खराब थी तो वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी। इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।
-- -- -- - होशियार सिंह, गहलब
अधिकारी का वर्जन-- -- -- -- -- -- -
रविवार शाम अस्पताल की पानी सप्लाई करने वाली मोटर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई। मोटर की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। जल्द ही पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा-- -- -- -- -- -- -- -- हेमंत कुमार, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ विभाग, पलवल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में पानी की सप्लाई करने वाली मोटर खराब होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को मजबूरी में अस्पताल से बाहर जाकर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं पानी की कमी के कारण अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है और कई शौचालय गंदगी से भर गए हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। रविवार शाम करीब सात बजे अस्पताल की पानी सप्लाई करने वाली मोटर अचानक खराब हो गई। इसके बाद पूरे अस्पताल में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों, इमरजेंसी में आने वाले लोगों और उनके परिजनों को सबसे अधिक परेशानी पीने के पानी को लेकर उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर पानी की व्यवस्था ठप होना स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है। पानी नहीं मिलने के कारण वार्डों के साथ-साथ शौचालयों और वॉशरूम की नियमित सफाई भी प्रभावित हुई है। लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को ऐसे हालात से निपटने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए थी।
बॉक्स
टंकी का पाइप काफी समय खराब
जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में लगी बड़ी पानी की टंकी का पाइप काफी समय से लीक है। इसी कारण टंकी का उपयोग नहीं हो रहा और मोटर से सीधे पानी की सप्लाई दी जा रही थी। ऐसे में मोटर खराब होते ही पूरे अस्पताल में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत
मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह से पीने के पानी के लिए बाहर दुकान से बोतल खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलना सबसे बड़ी परेशानी है। शौचालयों में भी गंदगी है और सफाई नहीं हो पा रही है।
अस्पताल इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। प्रशासन को तुरंत व्यवस्था करनी चाहिए ।
अगर मोटर खराब थी तो वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी। इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।
अधिकारी का वर्जन
रविवार शाम अस्पताल की पानी सप्लाई करने वाली मोटर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई। मोटर की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। जल्द ही पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा