फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three storey under construction house collapsed in Delhi Rohini area

दिल्ली में तीन मंजिला मकान जमींदोज: मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना, अब तक दो लोगों को बाहर निकाला गया

Wed, 08 Jul 2026 05:34 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Jul 2026 05:34 PM IST
सार

रोहिणी के सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन मकान बारिश के बीच ढह गया। पुलिस, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया है। अब तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन
Three storey under construction house collapsed in Delhi Rohini area
दिल्ली में गिरा निर्माणाधीन मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम मूसलाधार बारिश के बीच उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-16 स्थित जी-5 में एक निर्माणाधीन मकान ढह गया। इस घटना के बाद दमकल विभाग ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अब तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

विज्ञापन



एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है। घटना की सूचना शाम चार बजकर 20 मिनट पर रोहिणी सेक्टर-16 स्थित एमसीडी स्कूल के निकट मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव अभियान जारी
दमकल विभाग की चार टीमें मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बचावकर्मी मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। बारिश के कारण बचाव कार्य में कुछ बाधाएं आ रही हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed