{"_id":"69bec08880c1cd51410405f7","slug":"three-major-intersections-in-the-capital-will-be-given-a-makeover-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-128770-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी के तीन बड़े चौराहों का होगा मेकओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी के तीन बड़े चौराहों का होगा मेकओवर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के फिल्मिस्तान चौक, झंडेवालान शक्ति चौक और वीर चंद्र गढ़वाली चौक को नए रूप में विकसित किया जाएगा। इन चौराहों पर हरियाली बढ़ाने, सजावट और रखरखाव के लिए 1.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) इन तीनों प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। इसके तहत चौराहों पर हरियाली और सजावट से जुड़े कई काम किए जाएंगे। परियोजना के तहत चौराहों पर नए पेड़, पौधे, झाड़ियां और मौसमी फूल लगेंगे। पूरे क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए लैंडस्केपिंग की जाएगी, जिसमें घास लगाना, पौधों की डिजाइनिंग और सुंदर हरित क्षेत्र विकसित करना शामिल है। इसके अलावा पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई, सफाई और रखरखाव भी किया जाएगा, ताकि चौराहों की सूरत लंबे समय तक बेहतर बनी रहे। टेंडर के अनुसार, ठेकेदार को तीन साल तक इन स्थानों की देखभाल की जिम्मेदारी निभानी होगी। काम के दौरान सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और रात में रिफ्लेक्टर जैसी व्यवस्थाएं करनी होंगी, ताकि यातायात प्रभावित न हो और कोई हादसा न हो। परियोजना की अनुमानित लागत 1.31 करोड़ रुपये है। विकास कार्य 45 दिनों में पूरा करना होगा, जबकि इसके बाद तीन साल तक रखरखाव जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से इन व्यस्त चौराहों की खूबसूरती बढ़ेगी और शहर के प्रमुख मार्गों का दृश्य बेहतर होगा।
Trending Videos