फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डर: बड़े भाई ने कृपाण से किए ताबड़तोड़ वार तो गार्ड्स ने लिया बदला, दंपति पर बरसाई गोलियां

Sat, 28 Apr 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
 Three members of the same family murdered over a property dispute in Model Town, Delhi
model town triple murder - फोटो : vivek nigam

दिल्ली के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले मॉडल टाउन में बृहस्पतिवार रात कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरी राजधानी को हिलाकर रख दिया। प्रॉपर्टी और पार्किंग विवाद में दो सगे भाईयों के बीच हुए खूनी विवाद में दोनों भाई व एक की पत्नी की मौत हो गई। दरअसल रात को कहासुनी के बाद बड़े भाई जसपाल सिंह (50) ने कृपाण निकालकर छोटे भाई गुरजीत सिंह (48) पर कृपाण से ताबड़तोड़ हमला किया। (सभी फोटो- विवेक निगम)

 Three members of the same family murdered over a property dispute in Model Town, Delhi
model town triple murder - फोटो : vivek nigam

गुरजीत के साथ मौजूद उसके पीएसओ (बाउंसर) विक्की ने जसपाल पर गोलियां चला दी। शोर सुनकर बीच-बचाव कराने आई जसपाल की पत्नी प्रभजोत उर्फ स्वीटी कौर (45) के सिर में गोली लग गई। बीच बचाव कराने के चक्कर में गुरजीत का बेटा  प्रभजोत सिंह (23) भी कृपाण लगने से जख्मी हो गया।
 
 Three members of the same family murdered over a property dispute in Model Town, Delhi
model town triple murder - फोटो : vivek nigam

घायलों को परिजन फोर्टिस और मैक्स अस्पताल लेकर भागे जहां गुरजीत, जसपाल व स्वीटी को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं प्रभजोत का इलाज जारी है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो पीएसओ विक्की व पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल विक्की की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Three members of the same family murdered over a property dispute in Model Town, Delhi
model town triple murder - फोटो : vivek nigam

पुलिस के मुताबिक जसपाल और गुरजीत अपने-अपने परिवारों के साथ डी-13/19 मॉडल टाउन पार्ट-2 स्थित चार मंजिला, 600 गज की कोठी में रहते थे। जसपाल के परिवार में पत्नी स्वीटी कौर, कुंवर अनेजा (25), दो बेटी हरप्रिय कौर (24) और सिमरन कौर (14) है। वहीं गुरजीत के परिवार में पत्नी मिंटू कौर और दो बेटे जगनूर सिंह (22) और प्रभजोत सिंह (23) है।

विज्ञापन
 Three members of the same family murdered over a property dispute in Model Town, Delhi
model town triple murder - फोटो : vivek nigam

जसपाल का प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है। वहीं गुरजीत का मॉडल टाउन में ही ग्रेटवॉल रेस्टोरेंट व बार था। दोनों के पास तीन-तीन लगजरी गाडिय़ां थी। जसपाल ग्राउंड फ्लोर व गुरजीत फस्र्ट फ्लोर पर रहता था। दोनों भाइयों के बीच दो दशक से रंजिश चल रही थी। वर्ष 2013 से दोनों के बीच प्रॉपर्टी और घर में अपनी-अपनी कार को पार्क करने को लेकर विवाद था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed