{"_id":"69c15362f6301f79fe034e4a","slug":"thug-accused-cs-studebt-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-129077-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुनाफा के नाम पर ठगी करने का आरोपी सीएस का छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुनाफा के नाम पर ठगी करने का आरोपी सीएस का छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप मैसेज से स्टॉक निवेश के बहाने कई लोगों से करोड़ों ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । शाहदरा जिला पुलिस ने स्टॉक निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले सीएस के छात्र को पकड़ा है। उसकी पहचान अनिरुद्ध प्रताप सिंह के रूप मे हुई है, जो इस गिरोह का मुख्य सदस्य है। अब तक गिरोह से जुड़ी 18 शिकायतें मिलीं हैं। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि मुनीश चंद्र ने स्टॉक पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 6,83,000 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया था कि वह ब्रोकरेज फर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपियों ने कई भोले-भाले लोगों को धोखा दिया है। उन्हें फर्जी कंपनियों के जरिए स्टॉक में पैसे लगाने का लालच दिया और स्टॉक निवेश के बहाने करोड़ों ठग लिए। इसके बाद उसने उन पैसों को गिरोह के दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया और बाद में उन पैसों को निकाल लिया। जांच में पाया गया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 'ट्रेवांटा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' के नाम पर खाता था, जिससे ठगी के पैसों को इधर-उधर किया गया। यह कंपनी आसफ अली रोड, तुर्कमान गेट, दिल्ली में चल रही पाई गई।
Trending Videos