सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Timings changed for three passenger trains starting June 28 and two Vande Bharat trains starting September 2

Railway: 28 से तीन पैसेंजर और 2 सितंबर से दो वंदे भारत ट्रेनों का समय बदला, नए टाइम जारी; पढ़ें पूरी जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 26 Jun 2026 08:25 AM IST
सार

20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत 2 सितंबर से नियत समय से 10 मिनट पहले छूटेगी। वाराणसी से वंदे भारत 15:55 बजे छूटेगी। वाराणसी के बाद सभी स्टेशनों पर समय यथावत रहेगा। ट्रेन नंबर 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत 2 सितंबर से 10 मिनट पहले छूटेगी।

विज्ञापन
Timings changed for three passenger trains starting June 28 and two Vande Bharat trains starting September 2
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : रेलवे मंत्रालय

विस्तार

परिचालन कारणों से उत्तर रेलवे ने 5 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। 28 जून से 3 पैसेंजर और 2 सितंबर से 2 वंदे भारत एक्सप्रेस नए समय पर चलेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 2 सितंबर से 2 वंदे भारत एक्सप्रेस नए समय पर चलेंगी।

विज्ञापन


20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत 2 सितंबर से नियत समय से 10 मिनट पहले छूटेगी। वाराणसी से वंदे भारत 15:55 बजे छूटेगी। वाराणसी के बाद सभी स्टेशनों पर समय यथावत रहेगा। ट्रेन नंबर 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत 2 सितंबर से 10 मिनट पहले छूटेगी। वाराणसी से अब यह ट्रेन 06:10 बजे रवाना होगी। सीपीआरओ ने बताया कि यात्रा से पहले एनटीईएस ऐप या 139 पर नई समय-सारणी जरूर जांच लें।
विज्ञापन


तीन पैसेंजर ट्रेनों का समय भी बदला गया है। 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर 28 जून से 20 मिनट देरी से चलेगी। यह पैसेंजर बरेली से 17:15 के बजाय 17:35 बजे छूटेगी। रामगंगा, बशारतगंज, आंवला, डाबतरा, असफपुर पर समय में बदलाव हुआ है। चंदौसी जंक्शन पर यह ट्रेन 19:55 बजे पहुंचेगी और 20:05 बजे छूटेगी। चंदौसी के बाद समय में बदलाव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पैसेंजर 54616 पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन का पठानकोट से गुरदासपुर तक समय यथावत रहेगा। ट्रेन गुरदासपुर जिले के छीना स्टेशन पर 19:03 के बजाय 19:23 पर पहुंचेंगी। ट्रेन का अमृतसर आगमन समय 20:30 बजे यथावत रहेगा।


तीसरी 54351 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर 28 जून से बरेली 25 मिनट देरी से चलेगी। रामगंगा स्टेशन तक समय यथावत रहेगा। अब यह पैसेंजर बरेली 18:15 बजे पहुंचेगी, पहले इसका समय 17:50 बजे था। अन्य स्टेशनों पर कोई बदलाव नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed