सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic will be diverted in view of Sonu Nigam's concert

Delhi NCR News: सोनू निगम के कॉन्सर्ट के मद्देनजर यातायात रहेगा परिवर्तित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कलाकार सोनू निगम के कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली में शनिवार को यातायात परिवर्तित रहेगा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि स्टेडियम में 28 मार्च को होने वाले ‘सतरंगी रे’ संगीत कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोनू निगम का ‘सतरंगी रे बाय सोनू निगम लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट’ संगीत कार्यक्रम शाम चार से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। आईपी मार्ग, विकास मार्ग तथा राजघाट और आईपी डिपो के बीच रिंग रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा। इसी के साथ अपराह्न दो से रात 10 बजे के बीच राजघाट से आईपी मार्ग की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिसके अनुसार, गेट संख्या 7 और 8 से प्रवेश करने वालों को वेलोड्रोम रोड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, रिंग रोड पर स्थित गेट संख्या 16, 18, 21 और 22 तक पहुंचने के लिए एमजीएम रोड से होकर जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल के पास पार्किंग की सुविधा केवल उन्हीं वाहनों के लिए उपलब्ध होगी, जिन पर वैध पार्किंग लेबल लगा होगा। पार्किंग क्षेत्रों में प्रवेश के लिए एमजीएम रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है। यातायात परामर्श के अनुसार राजघाट से आईपी फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड के दोनों ओर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed