सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two brothers returning home on their bike after watching an IPL match were crushed by a truck on Parliament Street.

Delhi NCR News: आईपीएल मैच देख बाइक से घर लौट रहे दो भाइयों को संसद मार्ग पर ट्रक ने रौंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने हिट एंड रन की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को यमुनापार से बरामद किया
Trending Videos

-बुलेट से दोनों जा रहे थे घर, एक मृतक नाबालिग भी,

अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली।
राजधानी के अति सुरक्षित इलाके संसद मार्ग में सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों 20 वर्षीय यज्ञ भाटिया और 14 वर्षीय अभव भाटिया (नाबालिग) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई आईपीएल मैच देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर भागे हुए चालक की तलाश तेज की, बाद में ट्रक को बरामद किया है।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे अशोक रोड स्थित महादेव रोड टी-पॉइंट के पास पीएनबी कॉम्प्लेक्स के सामने हुआ। मृतक दोनों चचेरे भाई थे। मामले में संसद मार्ग थाना पुलिस ने हिट एंड रन की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को यमुनापार से बरामद किया है। घटना की सूचना रात करीब 11 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मिली। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट नहीं पहना था : पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनाें शवों का पोस्टमॉर्टम आरएमएल अस्पताल के शवगृह में कराया गया। जांच में पता चला कि दोनों भाई बिना हेलमेट के बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। हादसे के समय पीछे बैठे अभव अपने पिता से फोन पर 30 मिनट में घर पहुंचने की बात कह रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक दोनों को रौंदता हुआ फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज से हादसे की कड़ियों को जोड़ा जा रहा :
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया। प्रारंभिक जांच के बाद हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हादसे की पूरी कड़ी जोड़ा जाएगा।
ट्रक बरामद किया गया : दूसरी ओर आरोपी ट्रक को यमुनापार से बरामद किया है। पता चला है कि ट्रक पर मलबा भरा हुआ था। आरोपी चालक ने ट्रक को मालिक के यहां छोड़कर फरार हुआ है। फिलहाल पुलिस की कई टिमें आरोपी चालक की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article