{"_id":"6a314b4d4e232e6aad07089b","slug":"two-hours-of-rain-exposed-the-poor-arrangements-delhis-pace-slowed-down-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141211-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो घंटे की बारिश ने खोली इंतजामों की पोल, दिल्ली की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो घंटे की बारिश ने खोली इंतजामों की पोल, दिल्ली की रफ्तार थमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान, अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार सुबह हुई महज दो घंटे की बारिश ने एक बार फिर शहर की तैयारियों की पोल खोल दी। सड़कों पर जलभराव, धीमा यातायात और दफ्तर जाने वालों की परेशानी ने दिखा दिया कि मानसून से पहले किए गए इंतजाम अभी भी पर्याप्त नहीं हैं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई बारिश ने कई प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों को पानी-पानी कर दिया। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।
सुबह से हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन कुछ ही देर में काले बादलों ने पूरे शहर को अपनी चादर में समेट लिया। बिजली की चमक के साथ शुरू हुई बारिश करीब दो घंटे तक जारी रही। इसके बाद बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा, जिससे उमस बढ़ गई और लोगों को राहत के बजाय असहजता महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक सफदरजंग केंद्र में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम में 9.1 मिमी, लोधी रोड में 1.2 मिमी, आया नगर में 2.5 मिमी, जाफरपुर में 10.5 मिमी और जनकपुरी में 5.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
पांच दिन बारिश की संभावना, तापमान नहीं चढ़ेगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक दिल्ली का मौसम बदलता रहेगा। 17 से 22 जून के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 17, 19, 20 और 21 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 17 जून को हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि झोंकों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर 19 जून से दिखाई देने लगेगा। 20 और 21 जून को मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।