{"_id":"6a7cc158b0baeda2a6014407","slug":"two-suspects-identified-in-the-theft-at-a-lawyers-house-in-nuh-case-to-be-solved-soon-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114511-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नूंह में वकील के घर चोरी में दो संदिग्धों की पहचान, जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नूंह में वकील के घर चोरी में दो संदिग्धों की पहचान, जल्द होगा खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह शहर के आर्य समाज मंदिर के पास अधिवक्ता पंकज गुप्ता के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो संदिग्धों की पहचान कर ली है। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है। बताया जा रहा कि चोर अधिवक्ता पंकज गुप्ता के मकान को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये की नकदी और लगभग 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। हालांकि चोरी हुए सामान और नकदी की वास्तविक कीमत की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया। पुलिस को फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। इसी कड़ी में पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की है।
- सीसीटीवी फुटेज बनी जांच का अहम आधार
पुलिस के अनुसार वारदात से पहले और बाद की संदिग्ध गतिविधियों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खंगाला गया। फुटेज और अन्य साक्ष्यों को आपस में जोड़कर पुलिस संदिग्धों तक पहुंची है। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
- अलग-अलग टीमें दे रही दबिश
मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। टीमें संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन ने बताया कि जांच कई पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों पर दो संदिग्धों की पहचान होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा ।