सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unidentified youths attempted to set fire to a house In Delhi Adarsh Nagar

पूरे परिवार को जिंदा जलाने की साजिश: कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, सनी की फैमली ने दिखाई सूझबूझ; देखें Video

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

शिकायतकर्ता हनी के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पता चला है कि आरोपी आदर्श नगर इलाके के रहने वाले हैं।

unidentified youths attempted to set fire to a house In Delhi Adarsh Nagar
दिल्ली में पूरे परिवार को जिंदा जलाने की साजिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में अज्ञात युवकों ने एक घर में आग लगाने की कोशिश की। आरोपियों ने घर के दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा दी और वहां से भाग गए। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आरोपियों की पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Trending Videos

वीडियो में दो लोग घर में लगा रहे आग
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 5 अप्रैल को आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में आग लगाने की कोशिश की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर शिकायतकर्ता हनी मिला। जिसने बताया कि कुछ लोगों ने दरवाजे पर आग लगा दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को एक फुटेज मिली। जिसमें दो लोगों को घर के पास आने और उस घर के गेट पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद माचिस की तिल्ली फेंककर जानबूझकर इस घटना को अंजाम देते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की हुई पहचान
शिकायतकर्ता हनी के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पता चला है कि आरोपी इसी इलाके के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी घर से भागे हुए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed