{"_id":"69f36774746cd41f9703f9c8","slug":"wanted-murder-accused-nabbed-in-encounter-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134496-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुठभेड़ में दबोचा गया हत्यारोपी वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुठभेड़ में दबोचा गया हत्यारोपी वांछित
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ के बाद हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी सूरज को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी सूरज उर्फ काना (26) के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है। वह दो दिन पहले वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुई हत्या के बाद से भागा हुआ था।
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि अशोक विहार थाने के पुलिस अधिकारियों को बुधवार देर रात पुल प्रह्लादपुर के पास आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे आरोपी स्कूटी से मौके पर पहुंचा। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने और आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। एक गोली एक पुलिस अधिकारी की बुलेट फ्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालत में सुधार होने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उसके कब्ज़े से एक देसी पिस्तौल और 1 कारतूस, घटनास्थल से 1 खोल और 1 चोरी की स्कूटी बरामद की गई।
इस मामले में था वांछित : पुलिस उपायुक्त यादव ने बताया कि 29 अप्रैल को सुबह लगभग 3:30 बजे मदर डेयरी बूथ, डब्ल्यूपीआईए, अशोक विहार के पास एक नाबालिग के साथ अपने साथियों करण, सूरज उर्फ काके उर्फ काना, सूरज उर्फ दादी और आशीष उर्फ सिंघम के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते शिकायतकर्ता राजिंदर और उसके साथी दीपक पर हमला कर दिया। सूरज ने नाबालिग को चाकू दिया था।
Trending Videos