सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather changes in Delhi NCR cloudy weather and rain in many areas till evening and night

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश के चलते 22 उड़ानों के मार्ग में बदलाव, झमाझम बरसात से तापमान में आई गिरावट

संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली/गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Wed, 18 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई है।

Weather changes in Delhi NCR cloudy weather and rain in many areas till evening and night
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। अचानक काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले ज्यादातर इलाकों में बुधवार को सुबह से ही तेज चमकदार धूप निकली थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। लेकिन, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी लगातार बनी रही। शाम को अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छा गए और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही ज्यादातर जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी देखी गई। वहीं, मौसम विभाग ने रात 10 बजे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली हवाई अड्डा के मुताबिक, राजधानी में खराब मौसम के कारण अब तक 22 उड़ानों के मार्ग में बदलाव की सूचना मिली है।

Trending Videos

पालम में हवा की गति 35 किमी. प्रति घंटा से अधिक दर्ज हुई
मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही ऐसी संभावना जताई थी, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। दिल्ली के पालम में शाम 7 बजे हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। आंधी और बौछारें पड़ने से अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक रेंगता नजर आया। तेज आंधी से एनसीआर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मार्च को भी बारिश का यलो अलर्ट
गुरुग्राम में मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। विभाग ने आज और 20 मार्च को बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से न केवल तापमान में गिरावट आई बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है, वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार की उम्मीद है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में 25 से 26 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है। 



 

14 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 मार्च तक मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और तेज बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान 29-32 और रात का 14-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed