सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Strong sunlight in Delhi has caused trouble heat is felt

दिल्ली-NCR में बढ़ रही तपिश: दिन में गर्मी का अहसास, पारा 33°C पहुंचने के आसार; जानें कैसा रहेगा अगला सप्ताह

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी बढ़ रही, सुबह-शाम हल्की ठंड है। 25 और 26 फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी। इस हफ्ते बारिश नहीं होगी, न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री रहने का अनुमान है।

Weather Forecast Strong sunlight in Delhi has caused trouble heat is felt
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम पूरी तरह से बदलने लगा है। दिन के समय में तेज धूप निकल रही है। अब दिन के समय में लोग स्वेटर और जैकेट के बिना नजर आ रहे हैं। दिल्ली में धीमे-धीमे गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। ऐसे में रविवार को दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 13, आया नगर में 12.2 और लोधी रोड में 12 और पालम में 12.7 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 25 और 26 फरवरी को हवा की गति तेज रहेगी। दोनों ही दिन 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती हैं। इसके बाद फिर हवा की रफ्तार धीमी हो जाएगी। 27 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। इसके बाद 28 फरवरी को इसकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना दर्ज होगा न्यूनतम तापमान?
कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते ना तो बादलों की आवाजाही देखी जाएगी और ना ही बारिश होगी। दिल्ली में 23, 25 और 26 फरवरी को न्यूनतम तापमान के 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 24 और 27 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। इसके बाद 28 फरवरी को इसके 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

कितना रहेगा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें भी क्रमशः बढ़ोतरी का अनुमान है। दिल्ली में 23, 24 और 25 फरवरी को अधिकतम तापमान के 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 26 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 27 और 28 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed