सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi school receives another bomb threat

Delhi Bomb Threat: लाल किला-विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों में ई-मेल आते ही मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 Feb 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया है। ईमेल आते ही हड़कंप मच गया। स्कूल परिसर को खाली काराया गया है, जांच की जा रही है।

Delhi school receives another bomb threat
Delhi School Bomb Threat - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी दिल्ली के धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली विधानसभा और लाल किले को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ई-मेल के प्राप्त होते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन जांच की जा रही है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेशन ने सुबह अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

Trending Videos
शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक अज्ञात ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर को खाली कराया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

अधिकारी ने कहा, 'दो स्कूलों, आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं और एयर फ़ोर्स बाल भारती स्कूल, लोधी रोड को ईमेल से बम की धमकी मिली थी। एहतियात के तौर पर, जगह खाली करा ली गई और पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।'

दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी
जानकारी के मुताबिक, ई-मेल के जरिए दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 7 बजे धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं को मिला। ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर इन महत्वपूर्ण स्थानों पर बम धमाका किया जाएगा। 

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। फिलहाल, स्कूल परिसर में बम की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से जांच पूरी होने तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

गुरुग्राम के एयर फोर्स स्कूल को भी खाली कराया
गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयर फोर्स स्कूल को एहतियातन खाली कराया गया। धमकी वाले ई-मेल में किसी स्कूल का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता के चलते गुरुग्राम के एयर फोर्स स्कूल को भी खाली कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed