सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI Summit Controversy Congress leader Krishna Hari's car found, T-shirts and posters recovered

AI Summit Controversy: कांग्रेस नेता की कृष्ण हरि की गाड़ी में मिले टीशर्ट-पोस्टर, पांचवां आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 Feb 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों में यूथ कांग्रेस के नेता कृष्ण हरि कृष्ण हरि की गाड़ी बरामद कर ली गई है। पुलिस को इस कार में टीशर्ट और पोस्टर मिले हैं। वहीं, मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। ग्वालियर से जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है।

AI Summit Controversy Congress leader Krishna Hari's car found, T-shirts and posters recovered
भारत मंडपम में भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी और यूथ कांग्रेस के नेता कृष्ण हरि की गाड़ी बरामद कर ली है। इस कार से टी शर्ट और पोस्टर भी मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने यूथ कांग्रेस के एक और प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार लिया है। ग्वालियर से जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। इस घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इस मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने पहले ही प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार चार आरोपियों को पांच दिन की कस्टडी में भेजा था।

Trending Videos


एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, टी-शर्ट उतारकर नारेबारी
एआई इंपैक्ट समिट में शुक्रवार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हंगामा जिस वक्त खड़ा हुआ, उस वक्त भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने कपड़े उतारकर पीएम इज कंप्रोमाइज के नारे लगा रहे थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। बेहद सुरक्षित इलाके में हंगामा खड़ा करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड से एआई समिट में प्रवेश किया। वह हॉल नंबर-5 के लॉबी एरिया में पहुंचे। इसे बाद स्वेटर व जैकेट उतारकर वह प्रदर्शन करने लगे। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, जिस पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।

अचानक शुरू हुए हंगामे आयोजन स्थल पर हडकंप मच गया। सुरक्षा एजेसियों को हाथ-पांव फूल गए। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदारी वाले इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में इस तरह के प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया और जगह से दूर ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed