{"_id":"699bcdad9e1ea9d2b7087c70","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-mangolpuri-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक 17 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 9 बजे हुई, जब पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से घटना की सूचना मिली। घायल युवक, जिसकी पहचान लालू के रूप में हुई है, एक रिश्तेदार के साथ मिलकर स्टॉल पर काम करता था।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित लालू और आरोपी पक्ष के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी जल्द ही एक बड़े झगड़े में बदल गई, जिसमें तीन नाबालिग आरोपियों ने लालू पर चाकू से हमला कर दिया। वार इतने गंभीर थे कि लालू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि रात में एक नाबालिग को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को संजय गांधी अस्पताल ले गए हैं। लालू बयान देने की हालत में नहीं था। उसके भाई ने बताया कि वह पार्क के पास बाथरूम गया था। जहां तीन चार लड़कों ने उससे सिगरेट देने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर लड़के उससे झगड़ा करने लगे और फिर चाकू निकालकर उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इलाज के दौरान लालू ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान कर तीन लड़कों को पकड़ लिया। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।