सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Rain at many places in Delhi-NCR along with strong winds

Weather: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई जगह बारिश, यलो अलर्ट जारी; अगले दो दिन गिरेंगी राहत की बौछारें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला तेज हवाओं के साथ जारी है। नोएडा में बारिश के साथ बिजली भी चमक रही है। 

Weather: Rain at many places in Delhi-NCR along with strong winds
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में कई जगह हुई बारिश-बूंदाबांदी ने शाम की गर्म हवाओं की तासीर बदल दी है। रात 12 बजे के आसपास शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर गर्मी पर विराम लगाने का काम किया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अनुमान जताया भी था। आज के लिए यलो अलर्ट भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला तेज हवाओं के साथ जारी है। नोएडा में बारिश के साथ बिजली भी चमक रही है। 

Trending Videos


मौसम विभाग की चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में देर रात अचानक बदलाव देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। एनसीआर में बारिश भी हुई। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) से लेकर गंभीर गरज के साथ तूफान (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा, 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है, साथ ही बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 गिरावट और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं, जो बढ़कर किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गईं।

आज के लिए यलो अलर्ट
दिल्ली में 4 से 9 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 4 मई को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, दिनभर बादल छाए रहेंगे और सुबह व दोपहर व शाम के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

6 मई से सूरज दिखाएगा तेवर
वहीं, 5 मई को भी बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश के एक-दो दौर आ सकते हैं, हालांकि हवाओं की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रहेगी। 6 मई को तापमान बढ़कर 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है, आंशिक बादलों के बीच दोपहर में गरज के साथ मौसम बदलने की संभावना है। इसके अलावा, 7 और 8 मई को मौसम सामान्यतः आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और तापमान 37-39 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, 9 मई को मौसम साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed