फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Monsoon takes a U-turn in Delhi, rain information News in Hindi

Delhi Weather: मानसून ले रहा यू-टर्न, तीन दिन से बारिश का इंतजार; कब बरसेंगे बदरा ? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 01 Aug 2026 10:14 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 01 Aug 2026 10:14 AM IST
सार

दिल्ली में 29 जुलाई के बाद झमाझम बारिश नहीं हुई है। इस कारण से उमस बढ़ी हुई है और लोग इससे परेशान है। आसमान में बादलों की आवाजाही है लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Weather Update Monsoon takes a U-turn in Delhi, rain information News in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मानसून की रफ्तार स्पीड नहीं पकड़ पा रही। मानसून लगातार यू टर्न ले रहा है। कभी बारिश, कभी उमस और कभी तेज धूप परेशान कर रही है। जुलाई में मौसम का ऐसा ही रूप देखने को मिला। दिल्ली में जुलाई के पूरे महीने में केवल 11 दिन ही बारिश हुई।

विज्ञापन

हालांकि, बीते साल के मुकाबले में इस जुलाई में ज्यादा बारिश 261.52 मिमी दर्ज की गई। जबकि बीते साल 14 दिन 259.11 मिमी बारिश हुई थी। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर एक अगस्त से छह अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 29 जुलाई के बाद झमाझम बारिश नहीं हुई है। इस कारण से उमस बढ़ी हुई है और लोग इससे परेशान है। आसमान में बादलों की आवाजाही है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। तीन दिन से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं जिससे कि उमस वाली गर्मी से राहत मिले।

विज्ञापन

शुक्रवार को भी मौसम शुष्क बना रहा। दिन भर बादलों और धूप की लुकाछिपी चलती रही। हालांकि सुबह से तेज हवाएं चलने के कारण थोड़ी राहत महसूस हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की मानें तो अगस्त के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूरे सप्ताह हल्की बारिश रहने से गर्मी का अहसास कुछ कम होगा। जहां शुरूआत के तीन दिन तापमान में कमी रहेगी, वहीं बाद में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed