{"_id":"69ac4fe262e820d74b0db2d2","slug":"while-laying-sewer-jcb-driver-accidentally-dumped-mud-on-labourer-resulting-in-his-death-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126829-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मेरठ के लिए उपयोगी \nसीवर डालते समय जेसीबी चालक ने गलती से मजदूर पर डाली मिट्टी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मेरठ के लिए उपयोगी सीवर डालते समय जेसीबी चालक ने गलती से मजदूर पर डाली मिट्टी, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार तीसरे पुश्ते पर हुआ हादसा, 15 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहा था मजदूर
-अचानक जेसीबी चालक ने गलती से गड्ढे में मिट्टी डाली, मिट्टी में दबने से हो गई मजदूर की मौत, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित तीसरे पुश्ते पर सीवर डालने के दौरान हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मेरठ, यूपी निवासी अफजाल (26) के रूप में हुई। दरअसल हादसा जेसीबी चालक की गलती की वजह से हुआ। करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में अफजाल काम कर रहा था।
इस बीच अचानक जेसीबी चालक ने गलती से गड्ढे में मिट्टी डाल दी। अफजाल मिट्टी में दब गया। करीब 15 मिनट बाद मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकला गया। फौरन उसे सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोनिया विहार तीसरे पुश्ते पर दिल्ली जल बोर्ड सीवर डालने का कार्य कर रहा था। यहां पर निजी ठेकेदार काम कर रहा है। सीवर के लिए गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। इस बीच अफजाल गहरे गड्ढे कुछ केबल को हटाने के लिए उतरा हुआ था।
अचानक जेसीबी चालक ने बगैर देखे हुए गड्ढे में मिट्टी डाल दी। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पहले लोगों ने खुद ही मिट्टी निकालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर अफजाल को बाहर निकाला गया। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। बाद में बाकी मजदूरों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस अब मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अफजाल का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos