{"_id":"69aedd34c51a06f18e00a8e8","slug":"window-to-open-today-for-correction-of-application-in-cm-shri-schools-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127087-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीएम श्री स्कूलों में आवेदन में सुधार के लिए आज खुलेगी विंडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीएम श्री स्कूलों में आवेदन में सुधार के लिए आज खुलेगी विंडो
विज्ञापन
विज्ञापन
-सुधार करने के लिए मिलेंगे तीन दिन, स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 12 मार्च तक
-शिक्षा निदेशालय ने 75 सीएम श्री स्कूलों की सूची और प्रवेश परीक्षा के लिए सिलेबस जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में छठी, नौंवीं व ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए फरवरी के अंत में शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की दौड़ अंतिम पड़ाव पर है। इन स्कूलों में दाखिले के लिए 12 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी में सुधार करने के लिए 10 मार्च शाम पांच बजे से सुधार विंडो खोली जाएगी। इसमें तीन दिन तक सुधार किया जा सकेगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत जानकारी और स्कूल की प्राथमिकताओं में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सीएम श्री स्कूलों के सुधार विंडो, स्कूलों की सूची और सिलेबस के संबंध में एक सकुर्लर जारी किया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सुधार का मौका केवल एक बार ही मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को सभी बदलाव एक साथ करने की सलाह दी गई है। साथ ही संशोधित आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। शिक्षा निदेशालय ने 75 सीएम श्री स्कूलों की सूची भी जारी की है, ताकि छात्र अपनी पात्रता, निवास स्थान की दूरी, सीटों की उपलब्धता और विषयों के आधार पर स्कूल का चयन कर सकें। सुधार विंडो बंद होने के बाद स्कूल बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा तीनों कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा के लिए विस्तृत सिलेबस भी सर्कुलर के साथ जारी किया गया है। वहीं झड़ौदा कलां स्थित शहीद भगत सिंह सीएम श्री आवासीय स्कूल में दाखिले के लिए दूसरे चरण में शारीरिक और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची दोनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। मालूम हो कि छठी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। जबकि 11 वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन मई में किया जाएगा।
Trending Videos