सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman was misdeed and then brutally beaten in Delhi

दुष्कर्म के बाद महिला को फेंका: प्राइवेट अंगों से निकल रहा था खून, चेहरे पर गहरे घाव... पीड़िता की हालत गंभीर

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Nov 2025 04:57 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी कन्नू को पकड़ लिया है। वह महिला को 22 नवंबर को अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की।

विज्ञापन
Woman was misdeed and then brutally beaten in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके के मजनू का टीला इलाके में महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी ने महिला को अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया।

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब पीड़िता को देखा तो उसके प्राइवेट अंगों से खून निकल रहा था। पीड़िता को महिला बस अड्डे के पास स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई और बयान देने की स्थिति में नहीं है। चेहरे पर गहरे घावों के चलते आंखों की रोशनी जाने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक कन्नू (36) इस महिला को 22 नवंबर को अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने महिला को एन-ब्लॉक, मजनू का टीला में झुग्गी बस्ती के पास सड़क पर अर्धनग्न हालत में फेंक दिया।

पीड़िता एक घर के सामने कई घंटे बेसुध पड़ी रही। घर में रहने वाली महिला ने जब पीड़िता को देखा तो वह पहले घर गई और बहन को बुलाकर लाई। इसके बाद मजनू का टीला चौकी पुलिस को सूचना दी। पास में रहने वाले एक युवक ने महिला को चादर उड़ाई थी। महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सोमवार शाम तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

मजनू का टीला चौकी प्रभारी नवीन सिद्धू की टीम ने जांच की और इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एसआई नवीन की टीम ने जांच में तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कन्नू को पकड़ लिया। वह सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि महिला ने उल्टी कर दी थी इस कारण उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। सिविल लाईंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

पीड़ित महिला के बयान अभी नहीं हो पाए गए हैं। बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सिविल लाईंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजा बंठिया, पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला, दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed