{"_id":"69c2e5fd00065f4d81088c10","slug":"world-air-quality-report-loni-in-ghaziabad-is-the-world-s-most-polluted-city-delhi-ranks-fourth-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Air Quality Report: गाजियाबाद का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, देश की राजधानी दिल्ली चौथे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Air Quality Report: गाजियाबाद का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, देश की राजधानी दिल्ली चौथे नंबर पर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। सूची में प्रदूषित शहरों के मामले में दिल्ली को चौथे स्थान पर रखा गया है।
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
हवा में पीएम2.5 के स्तर के मामले में भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है। वहीं, उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। सूची में प्रदूषित शहरों के मामले में दिल्ली को चौथे स्थान पर रखा गया है।
Trending Videos
यह खुलासा वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 में हुआ है। इसमें 143 देशों और 9,446 शहरों के डेटा का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पांच शहर लोनी, बिरनीहाट, दिल्ली, गाजियाबाद और उला दुनिया के दस सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी में पीएम2.5 का वार्षिक औसत 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों से 22 गुना अधिक है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि केवल 14 प्रतिशत शहर डब्ल्यूएचओ के प्रदूषण मानकों पर खरे उतर सके।
जंगलों में लगी आग ने हवा को किया प्रभावित
रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया भर की जंगलों की आग और औद्योगिक गतिविधियों ने हवा की गुणवत्ता को प्रभावित किया। कनाडा और अमेरिका में जंगल की आग से पीएम2.5 का स्तर बढ़ा, जबकि यूरोप और अफ्रीका से धूल के कण भी हवा में मिश्रित हुए।
विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गुणवत्ता की लगातार निगरानी और रियल-टाइम डेटा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि प्रदूषण फैलाने वालों को जवाबदेह ठहराया जा सके और सभी के लिए स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।