{"_id":"6a7f0775f91232c37303dc6b","slug":"world-junior-champion-anahat-singh-to-be-honoured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150703-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह का होगा सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हाइपरलूप कैपिटल लिमिटेड (एचसीएल) और स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अनाहत सिंह को विश्व जूनियर चैंपियन बनने की शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली के लोधी रोड स्थित मैग्नोलिया में हबीटैट वर्ल्ड, इंडिया हबीटैट सेंटर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनिल वाधवा, आईएफएस बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन