सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yasin Malik starts hunger strike in Tihar Jail

Tihar Jail: यासीन मलिक ने शुरू की भूख हड़ताल, अपने खिलाफ विचाराधीन मामलों की सही से जांच कराने की मांग

anurag saxena अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यासीन मलिक तिहाड़ जेल संख्या सात के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद है। शुक्रवार को उसे सुबह में नाश्ता दिया गया, लेकिन उसने मना करते हुए बताया कि वह आज से भूख हड़ताल पर है और जेल प्रशासन को पहले ही बता चुका है।

Yasin Malik starts hunger strike in Tihar Jail
यासीन मलिक - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चीफ यासीन मलिक ने शुक्रवार से तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जेल सूत्रों के अनुसार, उसकी मांग है कि उसके खिलाफ चल रहे विचाराधीन मामले की सही तरीके से जांच हो।

Trending Videos


भूख हड़ताल को लेकर उसने जेल प्रशासन को पहले अवगत कर दिया था। हड़ताल शुरू करने के बाद जेल प्रशासन ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। जेल प्रशासन ने सरकारी एजेंसियों को इससे अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यासीन मलिक तिहाड़ जेल संख्या सात के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद है। शुक्रवार को उसे सुबह में नाश्ता दिया गया, लेकिन उसने नाश्ता करने से मना कर दिया। उसने जेलकर्मियों को बताया कि वह आज से भूख हड़ताल पर है और इस बारे में जेल प्रशासन को पहले ही अवगत करा चुका है। जेल में तैनात अधिकारियों ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन उसने साफ तौर पर मना कर दिया। यह जानकारी तुरंत जेल के आला अधिकारियों को दी गई।

जेल प्रशासन को जब उसके भूख हड़ताल के बारे में जानकारी मिली तो उसकी निगरानी बढ़ा दी गई। जेल के डॉक्टर उसकी निगरानी रख रहे हैं। जेल के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है और अगर जरूरत पड़ती है तो उसे अस्पताल में भर्ती करने की सारी तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed