सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You can do MTech in Robotics and AI from IP University

Delhi NCR News: आईपी विश्वविद्यालय से रोबोटिक्स और एआई में कर सकेंगे एमटेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- दाखिला आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय से छात्र रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में एमटेक कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (यूएसआईसीटी) एमटेक में रोबोटिक्स और एआई कोर्स शुरू कर रहा है। इसको लेकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यूएसआईसीटी के प्रो. पुष्पेंद्र भारती ने बताया कि देश में रोबोटिक्स और एआई का क्षेत्र तेजी से विस्तार हो रहा है जो सरकारी पहल, बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम और स्वास्थ्य, वित्त, विनिर्माण और कृषि जैसे क्षेत्रों में उद्योगों में बढ़ती भागीदारी से प्रेरित है। एआई इंजीनियर, डेटा साइंसिस्ट और रोबोटिक्स इंजीनियर जैसी भूमिकाओं में कुशल पेशेवरों की उच्च मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कोर्स में दाखिले के लिए 21 सीट उपलब्ध है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। दाखिला के संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध हैं। वैध गेट स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को पहले प्रवेश दिया जाएगा। अगर गेट योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश के बाद सीटें खाली रहती हैं तो सीटें कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) योग्य उम्मीदवारों को योग्यता/रैंक के आधार पर दी जाएंगी। सीईटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। सीईटी की योग्यता सूची के बाद खाली सीटें सीयूईटी की योग्यता सूची के माध्यम से भरी जाएंगी।

इस कोर्स में दाखिला पात्रता मानदंड बीटेक/बीई कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बीटेक/बीई इंस्ट्रुमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, एम.एससी (आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेटिक्स/ इन्फॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी/ फिजिक्स/ मैथेमेटिक्स/ स्टैटिस्टिक्स/ ऑपरेशन रिसर्च/अप्लाइड फिजिक्स) में न्यूनतम 60 फीसदी या समकक्ष योग्यता परीक्षाओं में से किसी एक का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed