सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man beaten to death at Delhi's Shahdara railway station

दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, पंकज पर लात-घूंसों से हमला

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 20 Jun 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है।

Young man beaten to death at Delhi's Shahdara railway station
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्री की पीट पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज धामा योग एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ अन्य यात्रियों के साथ उसका विवाद हो गया, यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अन्य यात्रियों ने पंकज पर लातों और घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान पंकज अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक सिपाही ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पंकज धामा को तुरंत नजदीकी जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही घटना के दौरान बनाए गए वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन

रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि योग एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें पंकज धामा की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed