{"_id":"6a1ecfce1dee7896e4018017","slug":"young-man-stabbed-to-death-friend-accused-of-murder-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139058-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवक की चाकू मारकर ली जान, दोस्त पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवक की चाकू मारकर ली जान, दोस्त पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार देर रात वारदात
पत्नी से जुड़े विवाद में हत्या करने की आशंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित भगत सिंह कॉलोनी में सोमवार देर रात 26 वर्षीय ललित कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने ललित के दोस्त मोहित पर हत्या का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के भगत सिंह कॉलोनी में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ललित का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान मिले। मौके पर पहुंची क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि ललित अपने परिवार के साथ ब्रह्मपुरी स्थित जैन स्वीट्स वाली गली में रहता था। परिवार में उसके माता-पिता, तीन भाई और एक बहन हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला हो सकता है।
विज्ञापन
ललित के भाई हिमांशु ने बताया कि उसका भाई साप्ताहिक बाजारों में टेबल किराये पर देने का काम करता था। सोमवार शाम उसे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से निकल गया। हिमांशु का आरोप है कि देर रात मोहित ने ललित के मोबाइल फोन से उनको कॉल कर कहा कि उसने ललित की हत्या कर दी है और उसका शव गली में पड़ा है। हिमांशु का कहना है कि मोहित नशे की हालत में था, इसलिए उसने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि सुबह एक अन्य व्यक्ति ने फोन कर ललित का शव भगत सिंह कॉलोनी की गली में पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा।
पत्नी से चल रहे ववाद के लिए ललित के भाई को मानता था जिम्मेदार
परिजनों का आरोप है कि मोहित अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के लिए ललित के भाई को जिम्मेदार मानता था। बताया जा रहा है कि मोहित की पत्नी उससे अलग रह रही थी और उसे संदेह था कि इस विवाद के पीछे ललित के भाई की भूमिका है। इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Trending Videos