{"_id":"6a6719efb9b340846309cfdd","slug":"young-man-who-claimed-to-be-a-delhi-police-constable-and-spoke-of-resigning-turned-out-to-be-a-fake-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : खुद को दिल्ली पुलिस का जवान बता इस्तीफे की बात करने वाला युवक की हुई पहचान, जांच में निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : खुद को दिल्ली पुलिस का जवान बता इस्तीफे की बात करने वाला युवक की हुई पहचान, जांच में निकला फर्जी
Mon, 27 Jul 2026 02:12 PM IST
Vijay Singh Pundir
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:12 PM IST
सार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बता रहा है और दावा कर रहा है कि उसने हाल ही में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। पुलिस ने जोर देकर कहा कि यह दावा पूरी तरह से झूठा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के समर्थन में दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ने का दावा किया है। हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह से झूठा पाया गया है। दिल्ली पुलिस ने ऐसे किसी भी सब-इंस्पेक्टर के होने से इनकार किया है, जिसने विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए इस्तीफा दिया हो।
विज्ञापन
वीडियो की सच्चाई की पड़ताल
वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के दिघल गांव निवासी मोहित अहलावत के रूप में हुई है। उसका परिवार अब बहादुरगढ़ में रहता है। उनका यह भी कहना है कि उसने कभी दिल्ली पुलिस में काम नहीं किया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बता रहा है और दावा कर रहा है कि उसने हाल ही में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। पुलिस ने जोर देकर कहा कि यह दावा पूरी तरह से झूठा है। दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड की जांच करने पर ऐसा कोई सब-इंस्पेक्टर नहीं मिला जिसकी जानकारी वीडियो में बताए गए विवरण से मेल खाती हो।
विज्ञापन
गलत सूचना फैलाने का प्रयास
पुलिस के अनुसार, यह वीडियो झूठा और गुमराह करने वाला है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश है। दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जी कंटेंट बनाने, शेयर करने या आगे बढ़ाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों से अपील
दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और बिना पुष्टि किए किसी भी दावे को शेयर करने से बचें। इस तरह की गलत सूचनाओं से बचना महत्वपूर्ण है ताकि समाज में भ्रम न फैले।