फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Youth raped minor girl in Balodabazar Bhatapara

CG: युवक ने नाबालिग के साथ होटल के कमरे में जबरन बनाए शारीरिक संबंध, पीड़िता बोली- पिछले चार साल से हूं परेशान

Thu, 29 Feb 2024 02:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Feb 2024 02:45 PM IST
सार

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की को धमकाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Youth raped minor girl in Balodabazar Bhatapara
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बालिका को धमका कर पिछले चार साल साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। लोक-लाज व डर की वजह से पीड़िता ने परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे स्कूल जाते समय भी परेशान करता था। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने 26 को पुलिस को लिखित शिकायतपत्र दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोनू साहू ने उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। 16 फरवरी को कॉलजे जाते समय रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ होटल में ले गया। होटल के कमरे में उसने जबरन कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद अब आरोपी युवक पीड़िता को बदनाम कर रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू साहू (21) भाटापार ग्रामीण थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed