सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth shot dead in Bawana delhi dead body found in Pooth Khurd

हत्याकांड से दहल उठी दिल्ली: बवाना में डीयू के छात्र को मारी सात गोलियां, मर्डर के पीछे मानी जा रही दो वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Mar 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच के लिए फिलहाल चार टीमों का गठन किया गया है। बवाना थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। 

Youth shot dead in Bawana delhi dead body found in Pooth Khurd
बवाना में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द में शनिवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त भूपेंद्र उर्फ भोलू (24) के रूप में हुई है। रविवार सुबह गांव के लोगों ने उसका शव सुल्तानपुर रोड के पास पड़ा देखा। भूपेंद्र को 6 से 7 गोलियां मारी गई थीं।

Trending Videos

नामी गैंगस्टर के साथ बैठता था भूपेंद्र
घटना स्थल के पास ही पुलिस को भूपेंद्र की स्कूटी, पर्स व मोबाइल फोन बरामद हो गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट को हत्या का कारण नहीं बता रही। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश, प्रॉपर्टी विवाद या गैंगवार में भूपेंद्र को मौत के घाट उतारा गया। सूत्रों का दावा है कि भूपेंद्र की एक नामी गैंगस्टर के लड़कों के साथ उठना-बैठना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच के लिए फिलहाल चार टीमों का गठन किया गया है। बवाना थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।

डीयू से कर रहा था ग्रेजुएशन
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि भूपेंद्र परिवार के साथ पाना-बस्ती वाड़ा, पूठ खुर्द, बवाना में रहता था। इसके परिवार में पिता कुलदीप के अलावा मां, भाई व बहन हैं। इसके पिता कुलदीप बिजली वितरण की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। वहीं खुद भूपेंद्र डीयू से ग्रेजुएशन कर रहा था।

दोस्त से मिलने की बात कर निकला था घर से बाहर
शनिवार शाम को भूपेंद्र अपनी स्कूटी पर दोस्त से मिलने की बात कर घर से निकला था। परिजनों की रात करीब 10 बजे भूपेंद्र से बातचीत हुई थी। उस समय उसने जल्द घर आने की बात की थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन रातभर उसे कॉल करते रहे, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद परिजनों ने दोस्तों व रिश्तेदारों के यहां कॉल कर भूपेंद्र के बारे में पूछा।

खून से लथपथ मिला शव
इस बीच रविवार तड़के ग्रामीणों से भूपेंद्र का शव राज वाटिका, पूठ खुर्द के पास पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को कॉल कर मौके पर बुलाया गया। परिवार मौके पर पहुंचा तो भूपेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसको कई गोलियां मारी गई थी। बाद में पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

देर रात दिया गया वारदात को अंजाम
परिजनों ने रात 11.30 बजे के बाद भूपेंद्र को कॉल किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। पुलिस आशंका जता रही है कि उससे पहले ही बदमाशों ने भूपेंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस को मौके पर भूपेंद्र की स्कूटी, मोबाइल व पर्स मिल गया। लूटपाट से पुलिस ने इनकार किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि भूपेंद्र के परिवार का कुछ लोगों प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। रंजिश या प्रॉपर्टी विवाद में उसकी हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पुलिस गैंगवार से भी इनकार नहीं कर रही।

दहशत में ग्रामीण, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल...
रविवार को जैसे ही भूपेंद्र का शव गांव से बरामद हुआ, लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर हत्याकांड का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज किसी ने सुनी या नहीं। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। उसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। उधर भूपेंद्र की हत्या के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed