सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth should take the lead in water conservation: Vijendra Gupta

जल संरक्षण में युवा बनें अग्रणी: विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहतास नगर में वर्षा जल संचयन परियोजना का उद्घाटन, जल संकट पर जताई चिंता
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने युवाओं से जल संरक्षण अभियान का नेतृत्व करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की जागरूकता ही भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित करेगी। रोहतास नगर में वर्षा जल संचयन परियोजना के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को व्यर्थ बहने देना भविष्य के लिए खतरा है। यह परियोजना ईस्ट लोनी रोड स्थित एलआईजी-एमआईजी फ्लैट्स जल बोर्ड स्टोर में शुरू की गई। इस दौरान कपिल मिश्रा और जितेंद्र महाजन भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी, शहरीकरण और गिरते भूजल स्तर के कारण दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में वर्षा जल संचयन अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य कदम बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article