{"_id":"6a7f405340e9a971980ef885","slug":"17-delhi-police-officers-and-personnel-to-be-honoured-president-medal-and-meritorious-service-medal-announced-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी-जवानों को किया जाएगा सम्मानित, राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी-जवानों को किया जाएगा सम्मानित, राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक का ऐलान
Fri, 14 Aug 2026 09:51 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:51 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
17 अधिकारी और जवान सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान देने की घोषणा की गई है। अपर पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता और एसआई राजेश कुमार को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक और 15 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। हालांकि इस वर्ष दिल्ली पुलिस के किसी अधिकारी व कर्मचारी को गैलेंट्री अवॉर्ड नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार अपर पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2010) दिनेश कुमार गुप्ता दिल्ली पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वर्तमान में अपर पुलिस आयुक्त/यातायात के रूप में दिल्ली में यातायात व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभाल रहे हैं। उन्हें 2018 में सराहनीय सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था। सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) राजेश कुमार ने 1988 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और तब से विभिन्न क्षमताओं में समर्पित सेवा प्रदान की है। उन्होंने 2010 में अपनी शुरुआत से ही क्वार्टर आवंटन सेल वेबसाइट के व्यवस्थित प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 2005 में सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2007) सुरेंद्र कुमार को पुलिसिंग, आव्रजन प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में उनके असाधारण नेतृत्व के लिए सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। 2015 में उन्होंने दिल्ली पुलिस में ई-बीट बुक प्रणाली को डिजाइन और लॉन्च किया, जिसने डिजिटलीकरण, जवाबदेही और वास्तविक समय की पुलिसिंग को बढ़ाया। वर्तमान में वे अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2007) नूपुर प्रसाद ने शाहदरा की पहली डीसीपी के रूप में उन्होंने जिले की नींव रखी। वर्तमान में आर्थिक अपराध शाखा में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में, उन्होंने ट्रायल मॉनिटरिंग के लिए मायकेस सॉफ्टवेयर पेश किया।
इसके अलावा इंस्पेक्टर राकेश कुमार भट्ट, इंस्पेक्टर तारा दत्त, एएसआई कैलाश चंद, डब्ल्यू/एसआई अंजना कुमारी, एएसआई सतीश पाटिल, एएसआई आनंद बल्लभ, एएसआई प्रदीप कुमार शर्मा, डब्ल्यू/एएसआई बिंदु, डब्ल्यू/एएसआई दिनेश कुमारी, डब्ल्यू/हवलदार ललिता, डब्ल्यू/ हवलदार शर्मिला, डब्ल्यू/हवलदार पुष्पा रानी, हवलदार विजय सिंह को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।