{"_id":"6949b2633d73c1f7b0065006","slug":"a-man-in-delhi-impersonated-a-naval-officer-and-tricked-a-woman-into-marriage-police-are-now-searching-for-him-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना का अधिकारी बता शादी का दिया झांसा: होटल में महिला के साथ से किया दुष्कर्म, दुबई से आई कॉल से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसेना का अधिकारी बता शादी का दिया झांसा: होटल में महिला के साथ से किया दुष्कर्म, दुबई से आई कॉल से खुला राज
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
सार
खुद को नौसेना का अधिकारी बताकर एक शख्स ने युवती से दोस्ती की। बाद में शादी का वादाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता को आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने विरोध जताया।
delhi police
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
खुद को नौसेना का अधिकारी बताकर एक शख्स ने युवती से दोस्ती की। बाद में शादी का वादाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता को आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने विरोध जताया। इस बात पर आरोपी उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध हैं। परेशान होकर पीड़िता ने मध्य जिला के पहाड़गंज थाने में शिकायत दी। पुलिस उपायुक्त निधिल वल्सन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी फैजाबाद, यूपी निवासी मो. जसीम की तलाश शुरू की है। एक टीम को उसकी तलाश में भेजा गया है।
Trending Videos
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता परिवार संग दिल्ली में रहती है। फरवरी 2025 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को नौसेना का अधिकारी बताया, अपना नाम भी गलत बताया। आरोपी ने पीड़िता से बातचीत की। जल्द ही दोनों में कॉल्स और मैसेज पर बात होने लगी। आरोपी ने पीड़िता से मिलने की इच्छा जताई। वह पीड़िता के परिवार से आकर उनके घर पर मिला। दोनों ने एक दूसरे को पंसद करने के बाद शादी करने का मन बना लिया। आरोपी अक्सर कोई बहाना बनाकर युवती के घर पर रुकने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता से पैसे भी ले लिए। आरोपी पीड़िता को सितंबर-अक्तूबर में पहाड़गंज के होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बनाया। इस बीच नवंबर में पीड़िता के पास दुबई से एक महिला का कॉल आया। महिला ने बताया कि आरोपी का नाम मो. जसीम है और उसने उससे भी शादी का वादा किया था। पीड़िता को जब यह पता चला तो उसके होश उड़ गए। पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी के इसी तरह कई महिलाओं से संबंध हैं। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने 21 दिसंबर को पहाड़गंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखा देकर वसूली करने और ब्लैकमेल करने की शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।